फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की बंदी के बाद आज से गुलजार होगा शहर

विज्ञापन
लाकडाउन में रविवार को पंजाबी मार्केट में पसरा सन्नाटा। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को शहर गुलजार होगा। दो दिन शहर से गांव तक की दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस होने से बैंक और सरकारी कार्यालय झंडारोहण के बाद बंद हो गए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दो दिन शहर से लेकर गांव तक दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे।
शनिवार और रविवार को ई-रिक्शा, टेंपों के चलने पर भी प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा था। ग्रामीण इलाकों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। पुलिस के भय सेे दुकानें नहीं खुलीं। जिले के सभी थानों पर लगे बैरियर पर तैनात पुलिस आने-जाने वालों से पूछताछ करती रही। मास्क लगाकर नहीं चलने वालों से पुलिस जुर्माना वसूलती रही। शहर के पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, फल मंडी, सब्जी मंडी में दिनभर दुकानें बंद रहीं। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता और सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय दिनभर शहर का भ्रमण कर बंदी का जायजा लेते रहे। दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को शहर में भीड़ उमड़ सकती है।
रोडवेज ने आसान कर दी अभ्यर्थियों की राह
खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा के अभ्यर्थियों की राह रोडवेज ने आसान कर दी। रविवार को लखनऊ में परीक्षा देने के लिए जिले के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रोडवेज से यात्रा की। सुबह तीन बजे से ही अभ्यर्थियों का रेला डिपो में उमड़ने लगा। अभ्यर्थियों की भीड़ देखकर सुबह चार बजे से लखनऊ के लिए बसें रवाना होने लगीं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रविवार को 10 बसें चलाई गई थीं।
विज्ञापन

जिले से लखनऊ की यात्रा करने के लिए इन दिनों परिवहन निगम की बसें सहारा बनी हुई हैं। रविवार को लखनऊ में खंड शिक्षा अधिकारी के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिले के अभ्यर्थियों को लखनऊ केंद्र मिला था। रविवार को होने वाली परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों का रेला भोर में तीन बजे ही पहुंचना प्रारंभ हो गया। परिचालन प्रभारी शिव कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को लखनऊ के लिए दस बसों का संचालन किया गया। जबकि सामान्य दिनों में चार बसें ही सुबह चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें