फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बदले मौसम से बढ़े खांसी-बुखार के मरीज, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ओपीडी पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बारिश के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से खांसी और बुखार के मरीज बढ़े हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1,530 मरीजों ने इलाज कराया। जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित 730 मरीज रहे। इनमें बुजुर्गों और बच्चों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चेस्ट फिजीशियन डॉ. वकील अहमद ने बताया कि अचानक से बारिश और मौसम में बदलाव के चलते जुकाम, बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को उन्होंने ओपीडी में आए 350 तो फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री ने 180 मरीजों का इलाज किया।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार ने 200 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया। बाल रोग विशेषज्ञ ने कहा कि बदलते मौसम में बचाव जरूरी है। ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें। अगर किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम और बुखार हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। बगैर चिकित्सक सलाह के मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर कर खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें