फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइज नहीं हो रहीं बसें, संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों को बिना सैनिटाइज किए ही सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। उनकी धुलाई तक नहीं की जा रही है। ऐसे में बसों से सफर करने वाले यात्रियों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार इससे पूरी तरह से अनजान बने हैं। लॉकडाउन के बाद करीब सप्ताह भर पहले बसों का संचालन शुरू किया गया। शासन ने परिवहन निगम को यह आदेश दिया है कि बस को डिपो से रवाना करने के पहले सैनिटाइज कराया जाए। इसके बाद यात्रियों को बैठाया जाए। परिवहन निगम की अनुबंधित बसों का सैनिटाइजेशन तो दूर धुलाई तक नहीं की जा रही है। निगम की बसों की दिन में एक बार बाहर से धुलाई तो की जाती है, मगर अंदर सीटों को सैनिटाइज नहीं किया जा रहा है। इससे यात्रियों को कोरोना का खौफ सता रहा है।
विज्ञापन

जिले में टेंपो और ई-रिक्शा चालक भी छूट मिलते ही मनमानी करने लगे हैं। टेंपो में जहां आठ सवारियां बैठाई जा रही हैं तो ई-रिक्शा वाले भी मनमानी सवारियां बैठा रहे हैं। मॉस्क का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों का सैनिटाइज कराने के लिए एआरएम को आदेश दिया गया है। यदि नहीं करा रहे हैं तो यह गलत है। जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
टीपी सिंह, आरएम, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें