फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कर्मचारियों की मनमानी पर नहीं लग सका ब्रेक, पहरेदारी हुई फेल

Fri, 07 Jul 2023 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में लगी बायोमीट्रिक मशीन पड़ी खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों से समय का पालन कराने के लिए बायोमीट्रिक मशीन की पहरेदारी अब फेल हो चुकी है। खराब मशीनें शोपीस बनी हैं। इससे कर्मचारियों की मनमानी चरम पर है। कर्मचारी बायोमीट्रिक मशीन के बजाय रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
शासन के निर्देश पर सरकारी कर्मचारियों की निगरानी करने और मनमानी रोकने के लिए लगभग सभी जिलास्तरीय कार्यालयों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गई थीं। साथ ही सभी कर्मियों की अंगुलियों के निशान भी लिए गए थे। आदेश था कि कर्मचारी जब कार्यालय पहुंचे तो मशीन में अंगुली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन

मशीनें लगाने के पीछे शासन की मंशा थी कि सरकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे। फिर शाम को समय पर ही कार्यालय छोड़े। शुरुआती दौर में तो यह व्यवस्था कुछ दिनों तक ठीकठाक चली। उच्चाधिकारियों के शिकंजा कसने पर कर्मचारियों ने बायोमीट्रिक मशीन के जरिये उपस्थिति दर्ज करानी शुरू भी कर दी थी, लेकिन धीरे-धीरे समय बढ़ता गया तो कर्मचारी भी पुराने ढर्रे पर आने लगे।
कर्मचारियों ने मशीन की बजाय मैनुअल तरीके से रजिस्टर में ही उपस्थिति दर्ज करनी शुरू कर दी। अधिकतर कार्यालयों में लगी मशीनें खराब होने से शोपीस बनी हैं। बायोमीट्रिक उपस्थिति से कर्मचारियों के आने और जाने का समय दर्ज हो जाता था।



-
नगर पालिका कार्यालय
नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमीट्रिक मशीन लगाई गई है। कुछ दिनों तक कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति भी होती रही, मगर कुछ दिनों बाद मशीन खराब होने की जानकारी देते हुए कर्मचारी मैनुअल हस्ताक्षर करने लगे। कार्यालय में लगी मशीन के तार बाहर तक लटक रहे हैं। ईओ नगर पालिका राम अचल कुरील का कहना है कि जल्द ही बायोमीट्रिक मशीन के जरिये कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
-
कलेक्ट्रेट कार्यालय
कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के कार्यालय आने व जाने पर नजर रखने के लिए करीब दो साल पहले बायोमैट्रिक मशीन लगवाई गई थी। कुछ दिनों तक व्यवस्था चली लेकिन समय के साथ ही मशीन में खराबी बताकर कर्मचारी फिर से पुराने तरीके से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने लगे। बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगने के दौरान कार्यालय खुलने से लेकर बंद होने तक कर्मचारियों की मौजूदगी देखने को मिलती थी।

डीआईओएस कार्यालय
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी कर्मचारियों की मनमानी पर ब्रेक लगाने के लिए बायोमीट्रिक मशीन से तीन वर्ष पहले लगाई गई थी। कुछ दिनों तक सब ठीक चला, लेकिन बाद में मशीन खराब होने का बहाना बताकर रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज होने लगी। खराब बायोमीट्रिक मशीन दुरुस्त नहीं कराई गई। अब कर्मचारी अपने तरीके से कार्यालय आते जाते हैं।
विज्ञापन


-
कर्मचारियों की कार्यालय में समय से उपस्थिति के लिए ही शासन के निर्देश पर बायोमीट्रिक मशीन कार्यालयों में लगवाई गई थीं। मशीन खराब होने का बहाना अब नहीं चलेगा। जल्द ही सभी कार्यालयों से रिपोर्ट मंगाकर खराब मशीनें ठीक कराई जाएंगी। कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन से ही कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
त्रिभुवन विश्वकर्मा, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें