फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदिश के बाद भी मनमानी जारी, हैंसी में सजी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार करने रसूलाबाद घाट जा रहे परिजनों को सोरांव पुलिस ने फाफामऊ से बैरंग वापस कर दिया। वहां से रोते बिलखते लौटे परिजनों को भुपियामऊ में भी रोक लिया गया। कई घंटे की पंचायत के बाद एसडीएम के हस्तक्षेप पर शव लेकर परिजन बेल्हा देवी घाट पहुंचे और आठ घंटे बाद अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सोनावां निवासी खुदरा देवी (90) पत्नी राम नेवाज का मंगलवार की रात निधन हो गया था। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार रसूलाबाद प्रयागराज करने के लिए परिजन बस से करीब बीस की संख्या में रवाना हुए। शव लेकर जब बस फाफामऊ के करीब पहुंची तो पुलिस ने रोक लिया।
पूछताछ व जद्दोजहद के बाद भी पुलिस ने सभी को रसूलाबाद नहीं जाने दिया। बस प्रतापगढ़ की ओर लौटा दी। परिजन रोते बिलखते घर की ओर चल पड़े। भुपियामऊ के करीब पुलिसकर्मी बस को रोक लिए। शहर में बस लेकर जाने से पुलिस रोकती रही।
विज्ञापन

जिससे परिवार के लोग परेशान हो उठे। बाद में परिजनों ने एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता से संपर्क किया। तब जाकर बस को शहर में आने दिया गया। आठ घंटे तक चक्कर काटने के बाद परिजन शव का बेल्हा देवी घाट पर अंतिम संस्कार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें