फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के प्रतियोगी छात्र का कमरे में पंखे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र राजकुमार (35) का कमरे में पंखे से लटका शव मिला। घटना के वक्त अंदर से दरवाजा बंद था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कैंट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से प्रतापगढ़ पट्टी के गांव विनायखा निवासी राजकुमार पिछले कई महीने से राजापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। पास के रहने वाले छात्रों को शक हुआ तो आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मामला संदिग्ध लगने पर मकान मालिक को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर मकान मालिक की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में राजकुमार पंखे पर फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। चार भाइयों में राजकुमार सबसे बड़ा था। पुलिस बयान में परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। वहीं, कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार कनौजिया ने बताया कि आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें