फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में पारित हुआ अनुच्छेद 370 हटाए जाने का बिल, चहुंओर जश्र का माहौल

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाये जाने पर कम्पनी बाग में श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर मार्? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने की घोषणा के बाद राज्य सभा के बाद लोकसभा में बहुमत से बिल पारित होने के बाद शहर से लेकर गांव तक जश्र का माहौल रहा। जगह- जगह लोगों ने जुलूस निकाले। आतिशबाजी कर खुशियां मनाई व एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों पर लोग जमक र थिरके।
विज्ञापन

शहर के पीबीपीजी कालेज में छात्र- छात्राओं को मिठाई खिलाकर लोकसभा में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से संबंधित बिल पास होने पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। प्राचार्य डा. बृजभान सिंह ने कहा कि यह केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। जिसका स्वागत आज पूरा देश कर रहा है। इस अवसर पर डा.उपेंद्र सिंह, अजीत सिंह, नम्रता त्रिपाठी, अमृता सिंह, रेनू सिंह, पवन सिंह,डा. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डा. ब्रम्हानन्द प्रताप सिंह, डा. मनोज मिश्र, श्रद्धा श्रीवास्तव, डा. शिव प्रताप सिंह, डा. भूपाल सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह युवा क्रांति द्वारा जिला कलेक्ट्रेट से जुलूस निकालकर कंपनी बाग स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत सरकार के फैसले की सराहना की। संरक्षक विवेक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। भारत को आजादी मिलने के बाद भी राष्ट्र का यह हिस्सा भारत को अखंड भारत होने पर प्रश्रचिन्ह खड़ा करता था। इस निर्णय से देश में एक विधान, एक ध्वज और एक प्रधान होंगे। प्रदीप शुक्ला, रजनीकांत मिश्र, ओम त्रिपाठी वागीश चंद्र मिश्र, अच्युतानंद पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। दिलीपपुर बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का यह एक साहसिक निर्णय है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर रवि शंकर, मनु पांडेय, वैभव, लवकुश, धर्मेंद्र, मदन, रोहित, सालिक बाबा, मुन्ना, सियाराम आदि मौजूद रहे।
खिलाई मिठाई, फोड़े पटाखे
मांधाता के खुशहाल गंज बाजार में अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर लोक सभा में बिल पास होने पर लोगों ने आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस अवसर पर राधेश्याम सिंह, हरिकेश सिंह, मातादीन, वेद प्रकाश दूबे, हनुमान पटेल, शिव कुमार सिंह, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें