फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भगवान पार्श्वनाथ के महाभिषेक में गूंजा मंगल मंत्र

विज्ञापन
कटरा मेदनीगंज जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का पंचामृत व शांतिधारा से महाभिषेक करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
कटरा मेदनीगंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को पर्वराज पर्यूषण के तहत मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का पंचामृत व शांतिधारा से महाभिषेक किया गया। मंगलमंत्र, वाद्ययंत्रों और जयकारों के बीच भगवान का अभिषेक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शांतिधारा अभिषेक नवीन जैन, अनिल जैन, आयुष जैन, धर्मेंद्र जैन और सुरेश जैन ने किया। कार्यक्रम में पर्यूषण पर्व और दशलक्षण धर्म के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने पर्व के दौरान आत्मसंयम, अहिंसा और धार्मिक साधना के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, ध्रुव कुमार जैन, सुनील जैन, निहारिका जैन, प्रीति जैन, शिवानी जैन, नीलम जैन, श्रेया जैन और संदीप जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें