जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने बाबा बेलखरनाथ ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह को छह माह के जनपद से निष्कासित किया है। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई होने पर पट्टी पुलिस ने बुधवार को ब्लॉक प्रमुख के घर पहुंचकर डुगडुगी बजाई। आवास के बाहर जिला बदर कार्रवाई की नोटिस चस्पा की। आवास में ब्लॉक के न मिलने पर दो गवाहों का बयान लेकर तामिला कराया गया। अनाउंसमेंट करके सख्त हिदायत की गई कि नोटिस प्राप्त होने के बाद सुशील सिंह जनपद सीमा से बाहर चले जाएं। संवाद