The administration quarantined 314 people from outside
- फोटो : PRATAPGARH
मुंबई, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से आने वाले लोगों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले में अभी तक बाहर से आए 314 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।
इन्हें शहर के संत अथोनी, लालगंज के हेमवती नंदन बहुगुणा कालेज के साथ ही गांवों में बने प्राथमिक विद्यालयों में रखा गया है। जिले में कुल 446 स्क्रीनिंग सेंटर बनाए गए हैं। जबकि 242 लोगों को जांच के बाद होम क्वारंटाइन पर भेजा गया है। इन लोगों को परिवार के लोगों से दूर रहने के लिए कहा गया है।
कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन बाहर से आने वाले लोगों को स्कूलों में क्वारंटाइन कर रहा है। शहर के संत अंथोनी इंटर कालेज के स्क्रीनिंग सेंटर में 166, लालगंज स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कालेज में 74 और जिले के 74 प्राइमरी स्कूलों में 206 लोगों को रखा गया है।
242 लोग ऐसेे हैं, जिन्हें घर में ही 14 दिनों तक परिवार के लोगों से अलग-थलग रहने को कहा गया है। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि बाहर से आने वालों पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
जिलेभर के प्रधानों को ग्राम पंचायत के स्कूलों में बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि गांव में माइक से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।