फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूर्व प्रधान की हत्या में फरार इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता के मिश्रपुर मुश्तरका के पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की हत्या के मामले में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना की छानबीन के दौरान हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बुधवार को उसके भाई अतुल कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मानधाता पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल अतुल कुमार के दोस्त अरुण कुमार उर्फ रंजीत को विश्वनाथगंज मोड़ के पास से बृहस्पतिवार भोर में गिरफ्तार किया गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। यह भी बताया कि पूर्व प्रधान का शव नहर में फेंकने के बाद उसकी बाइक अतुल लेकर प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरखपुर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें