फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन हुए चिकित्सक समेत 18 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अजीत नगर में स्थित पीएचसी की एएनएम के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 18 कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रभारी सीएमओ ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। दो दिनों तक अस्पताल का संचालन नहीं होगा। अस्पताल सैनिटाइज किया जाएगा। अजीत नगर पीएचसी पर तैनात एक एएनएम का बीते रविवार को सैंपल लिया गया था। सैंपल लेने के बाद भी उससे अस्पताल में काम लिया जा रहा था। शुक्रवार देर शाम एएनएम के कोरोना संक्रमित होने रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन

आननफानन में अस्पताल को बंद करवा दिया गया। एएनएम को एलवन अस्पताल लालगंज भेजा गया। पीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक समेत 18 कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन रहने के लिए प्रभारी सीएमओ ने आदेश दे दिया। कोरोना संक्रमित विवेक नगर की एएनएम की स्वास्थ्य विभाग हिस्ट्री खोज रहा है। रविवार के बाद एएनएम ने किन बच्चों और महिलाओं को टीकाकरण किया है। किनका प्रसव कराया हेै, ऐसे लोगों तक पहुंचकर उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें