फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थियों का चयन आयोग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर प्रदर्शन करते टीजीटी व पीजीटी के अभ्यर्थी। फोटो: प्रत
विज्ञापन
टीजीटी-पीजीटी के तमाम अभ्यर्थी लगातार पुरानी नियमावली से भर्ती कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इन्हीं मांगों के समर्थन में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद सभी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आशुतोष पांडेय की नेतृत्व में पहुंचे अभ्यर्थियों ने नारेबाजी भी की। चयन आयोग के अध्यक्ष की अनुपस्थिति में आयोग के उप सचिव संजय सिंह से वार्ता हुई। संजय सिंह ने बताया कि शासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
आशुतोष पांडेय ने कहा कि महीनों के संघर्ष, लंबे आंदोलन और 19 दिनों के आमरण अनशन के बाद भी अभ्यर्थियों को स्पष्ट आधिकारिक आदेश का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन और विभागीय स्तर पर इसी प्रकार की देरी जारी रही तो अभ्यर्थी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे। इस मौके पर रिंकी कुमारी, रोशन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें