फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टेरर फंडिंग के आरोपी संजय सरोज को भाजपा के मंच पर जगह

Thu, 21 Mar 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
टेरर फंडिंग के आरोपी संजय सरोज को पार्टी का पट्टा पहनाते सांसद संगमलाल गुप्ता। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फोटो-24 लोकसभा उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता के कार्यक्रम में मौजूद संजय पर सपाई कस रहे तंज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भाजपा ने अपने एक कार्यक्रम में टेरर फंडिंग के एक आरोपी को मंच पर सम्मानित किया। निर्वतमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्त ने माला पहनाई। इसे लेकर सियासी गलियारों में खासी चर्चा है। समाजवादी पार्टी के लोग सोशल मीडिया पर तंज कस रहे हैं।
पृथ्वीगंज नगर पंचायत में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता ने चेयरमैन नीलम सरोज को भाजपा की सदस्यता दिलाई। खास यह कि नीलम सरोज के देवर संजय सरोज को भी सांसद ने भाजपा का भगवा गमछा पहनाया। संजय को एटीएस टेरर फंडिंग के मामले में मार्च 2018 को घर से पकड़कर ले गई थी, बाद में जेल भेजा। जमानत पर छूटने के बाद वह राजनीति में सक्रिय हो गया।
विज्ञापन

संजय ने सपा से सियासत शुरू करते हुए चेयरमैन का टिकट हासिल का प्रयास किया लेकिन मामला टेरर फंडिंग से जुड़ा होने के कारण पार्टी ने किनारा कस लिया। महिला सीट होने पर नीलम निर्दलीय चुनाव लड़ीं और चेयरमैन निर्वाचित हुईं।
अब भाजपा प्रत्याशी के इस कदम को लेकर सपा नेता मनीष पाल का कहना है कि भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है लेकिन टेरर फंडिंग से जुड़े व्यक्ति को पार्टी में शामिल कराकर समाज में उसे साफ सुथरी छवि बता रही है।

इस मामले में संगम लाल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नीलम सरोज को पार्टी ज्वाइन कराई है। कार्यक्रम के दौरान संजय को गमछा पहना दिया होगा। उन्हें संजय के टेरर फंडिंग से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी।
वर्जन
नीलम सरोज ने पार्टी की सदस्यता के लिए आवेदन किया है। बाकी सांसद व्यक्तिगत स्तर पर लोगों को जोड़ रहे हैं। संगठन का उससे कोई लेना-देना नहीं है। मैंने इस संबंध में प्रदेश संगठन को सूचित किया है। अभी कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन

- आशीष श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष

इनसेट
एटीएस ने संजय समेत 10 को भेजा था जेल
यूपी एटीएस ने आतंकी फंडिंग के एक बड़े नेटवर्क का 26 मार्च 2018 को भंडाफोड़ करते हुए पृथ्वीगंज भगेसरा के संजय सरोज समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तत्कालीन आईजी एटीएस असीम अरुण ने दावा किया था कि यह नेटवर्क आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के लिए फाइनेंसिंग का काम कर रहा था। गिरफ्तार लोगों में आठ यूपी व एमपी व बिहार से एक-एक थे। एटीएस ने संजय सरोज के साथ ही नीरज मिश्रा को भी पकड़ा था। संजय के पास से बरामद 27 पासबुक के आधार पर अन्य लोगों के खातों को खंगाला तो नेपाल व बांग्लादेश से क्षेत्र के मजदूरों के खातों में लाखों रुपये मंगाए गए थे।
फोटो-37,38आतंकी फंडिंग के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एटीएस ने संजय समेत 10 को भेजा था जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें