फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: इसी खबर का इस्तेमाल करें। हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल टेंट हाउसकर्मी किशोर की मौत

Sat, 09 Dec 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल टेंट हाउसकर्मी किशोर की मौत
विज्ञापन

रिश्तेदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, मुंबई से आया आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

आसपुर देवसरा। हल्दी रस्म के पहले शुक्रवार की रात हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल टेंट हाउसकर्मी किशोर ने उपचार के दौरान प्रयागराज में दम तोड़ दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दुल्हन के रिश्तेदार के ऊपर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। वहीं, शनिवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है।

आसपुर देवसरा के कोटिया पूरे धनी निवासी फूलचंद दुबे ब्लॉक में जेई हैं। उनकी बेटी हर्षिता की शनिवार को शादी थी। शुक्रवार को घर पर तैयारियां चल रही थी। हल्दी की रस्म के दौरान फूलचंद का मुंबई से आया भांजा पिंटू अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान गोली मकान की छत पर टेंट का काम कर रहे पट्टी कोतवाली के सुरेश के बेटे अजय कुमार (16) के सिर में जा लगी। उसके साथियों की चीख सुनकर लोग दौड़ पड़े। आननफानन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज ले जाया गया। जहां आधी रात के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने पिंटू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कुंदनपुर में चीख पुकार मच गई।

अजय दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई विजय, बहन शिवानी, मां अनीता, बाबा गिन्नी लाल समेत परिवार के लोग रोते बिलखते रहे।

पिता ने एसडीएम को आर्थिक सहायता के रूप में 10 लाख रुपये, परिजनों की सुरक्षा संग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, कृषि योग्य जमीन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी किसी भी संस्थान में दिलाने की मांग की। एसडीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन


सादगी के बीच हुई हर्षिता की शादी: कोटिया पूरेधनी गांव निवासी फूलचंद ने अपनी बेटी हर्षिता की शादी धूमधाम से करने का अरमान था।

शुक्रवार की रात हल्दी रस्म के दौरान फिल्मी गीतों पर लोग थिरक रहे थे। घटना के बाद घर पर सन्नाटा पसर गया। शनिवार को भी मांगलिक कार्यक्रम के दौरान घर पर सन्नाटा पसरा रहा। गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी हुईं। पुलिस भी आरोपी पिंटू की खोजबीन में लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें