मेडिकल कॉलेज में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
गुलाबी ठंड के बीच मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक मरीजों की कतार लग गई। दिन-रात के तापमान में दस डिग्री के अंतर होने से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज तेजी से बढ़े हैं।
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि हर चौथा मरीज सर्दी-बुखार से पीड़ित है। बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहना जरूरी है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि बीपी-शुगर के मरीज सप्ताह में एक बार जांच कराएं और नियमित दवा लें। डॉक्टरों ने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहने, गुनगुना पानी पीने और मास्क लगाने की सलाह दी है।
एक नजर में बढ़ोतरी
तारीख कुल मरीज वायरल मरीज
15 अक्तूबर 1320 265
16 1380 309
17 1500 460
18 अवकाश अवकाश
19 1407 450
20 1100 300
21 1939 510