फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>दस बच्चों को मिली साइकिल, अन्य बच्चों को भी दिए उपहार

Sat, 28 Oct 2023 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सानवी महिला जन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित सृष्टि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। दस बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अन्य मेधावियों को भी उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह दस बजे जेएचजेएन जूनियर हाईस्कूल लोहियानगर अंतू में आयोजित समारोह में टॉपटेन आने वाले दस बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं दस बच्चों को पुरस्कार में घड़ी वितरित की गई।
संस्था की चेयरमैन माया सिंह ने कहा, मेरा उद्देश्य जरूरतमंद बच्चो को पढ़ाना और उन्हें पढ़ने की सामग्री उपलब्ध कराना है। आशीष सिंह मुख्य अतिथि रहे। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष माया सिंह के संयोजन में हुए कार्यक्रम में 18 विद्यालय के प्रतियोगी शामिल हुए। मुख्य अतिथि आशीष सिंह रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, अंशुमान सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, जिला पंचायत पूर्व प्रत्याशी आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें