कुंभ मेले में जाने वाले स्नानार्थियों को अब टूटी बसों में झटके नहीं खाने होंगेे। खटारा बसों से कुंभ निपटाने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने के परिवहन विभाग ने इसका संज्ञान लिया है। कुंभ के लिए प्रतापगढ़ डिपो को दस बसें मिलेंगी।
कुंभ मेला करीब आ गया है। सभी विभाग इसकी तैयारियों में जुटे हैं। प्रतापगढ़ और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में स्नानार्थी बसों से संगम नगरी के लिए रवाना होते हैं, लेकिन प्रतापगढ़ डिपो की इलाहाबाद जाने वाली सभी बसें खटारा हो चुकी हैं। इससे स्नानार्थियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ती। अमर उजाला ने इससे सबंधित खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर का असर रहा कि परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मेले के लिए प्रतापगढ़ डिपो को दस नई बसें देने का आश्वावसन दिया है।
स्टेशन मास्टर कंचन सिंह ने बताया कि शासन ने कुंभ के लिए प्रतापगढ़ डिपो को दस नई बसें देने के लिए कहा है। इन बसों को बसों को कुंभ मेले तक प्रयागराज तक ही दौड़ाया जाएगा। मेला समाप्त होने के बाद इनका रूट तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार चालकों को लखनऊ भेजा गया है। बुधवार सुबह तक चार बसें डिपो आ जाएंगी। इन बसों का पंजीयन कराकर रोड पर निकाल दिया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
अमर उजाला का प्रयास रंग लाया है। जिसके चलते प्रतापगढ़ डिपो को 10 नई बसें मिल रही हैं। जिनमें चार बुधवार को डिपो पहुंच जाएंगी। छह बसें कुंभ मेला शुरू होने तक आ जाएंगी। नई बसों के मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
महेशचंद्र श्रीवास्तव, एआरएम।