फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवइया की दखल से लुढक़ा पारा दिनभर आसमान में बादलों का डेरा, उमस से परेशान हुए लोग 

Wed, 12 Jun 2019 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

बुधवार को पुरवा हवाओं की दखल से एकाएक तल्ख मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। इससे तापमान भी लुढक़ गया। हालांकि उमस के चलते लेाग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया  गया। 

विज्ञापन


पखवारे भर से पश्चिमी व उत्तरी हवाएं वातावरण में मजबूत पकड़ बनाए हुए थीं। इससे तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 30 के पार था। लू से भी से लोगों का बुरा हाल था। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। बुधवार को भोर में एकाएक  पुरवा हवाओं ने वातावरण में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हुई तो आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा था। बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। काफी मशक्कत कर भगवान भास्कर बादलों से उबरे । सुबह 10 बजे के बाद आसमान में बादलों की पैठ मजबूत हो गई थी। दिनभर सूर्यदेव व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। मगर गर्मी से लोगों को राहत नहीं थी। उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शहर के बाबागंज, पल्टन बाजार, सदर बाजार, घंटाघर, पंजाबी मार्केट, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहे पर धूप न होने से भीड़-भाड़ अधिक थी, मगर उमस से लोग परेशान दिखे। पंखे व कूलर से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। सभी पसीने से तरबतर दिखे। मुहल्लों मेें भी लोग गर्मी से परेशान दिखे। घर में सुकून नहीं मिल पा रहा था। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पुरवा हवाओं से मौसम का मिजाज बदला है। उमस बढ़ी है। 
विज्ञापन


छह डिग्री लुढक़ा तापमान 
मंगलवार को तापमान 42 के पार था। गर्मी भी विकराल थी। इससे लोग परेशान थे। बुधवार को पुरवा की दखल से पारा 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें