फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कार की टक्कर से पलटा टेंपो सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गोड़े गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के सरायदली निवासी राधेश्याम (65) रेल विभाग से सेवानिवृत्त हैं। बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ आधारपुर निमंत्रण में शामिल होने गए थे। लौटते समय गोड़े गांव के समीप कोहड़ौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दिया। टक्कर तेज होने के कारण टेंपो पलट गया और कार चालक भाग निकला।
राधेश्याम समेत परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिलबिला चौकी प्रभारी संदीप तिवारी ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें