शीतलागंज मोड़ पर शुक्रवार की शाम सवारियों से भरे टेंपो से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए। उन्हें राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
ईशनपुर गांव निवासी संतोष ओझा (42) शुक्रवार की शाम शहर से टेंपों में सवारियां लेकर दीवानगंज बाजार जा रहे थे। वह जैसे ही शीतलागंज मोड़ के पास पहुंचे। वहां टेंपो रोककर सवारियां उतारने लगे। यात्रियों से वह किराया ले रहे थे। इसी दौरान नगर कोतवाली के बेनीपुर गांव निवासी अभिषेक (25) दिलीपपुर के सराय भवानी गांव से आंवला तोड़कर घर लौट रहा था।
शीतलागंज मोड़ के पास बाइक टेंपो से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में टेंपो में सवार मानधाता की रहने वाली तबस्सुम (38), नुमान (09), दिलीपपुर के सरखेलपुर गांव निवासी साजिद (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ बाइक सवार और टेंपों चालक भी जख्मी हो गए। लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।