फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल बाद चार डिग्री पर पारा, 4 की मौत

Fri, 05 Jan 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
शुक्रवार को ठंड ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। 14 साल बाद पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिले में ठंड से चार लोगों की मौत हो गई। उधर पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। हालात ऐसे रहे कि रजाई के भीतर भी गलन महसूस हो रही थी। रूम हीटर और अलाव से भी राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिम से आने वाली सर्द हवाएं अब कहर बरपा रही हैं। शुक्रवार को लोगों को लगा कि उनके चारों तरफ मानों बर्फ रख दिया गया हो। 26.0 डिग्री से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 10.5 आ गया है। जबकि न्यनूतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शुक्रवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार ठंड ने वर्ष 2003 यानी 14 साल का रिकार्ड तोड़ा है। पूरे दिन लोग स्वेटर, जैकेट, मफलर पहनने के बाद भी कांपते रहे। वहीं ठंड की चपेट में आने से मानधाता थाना क्षेत्र के लाखूपुर के कालूराम चौरसिया (80) व अकोढिय़ा के शिव कुमार पटेल (40) की मौत हो गई। उधर गौरा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के अमरई गांव में ठंड से वृद्धा की मौत हो गई। फतनपुर के अमरई गांव निवासी अमरनाथ मिश्र की पत्नी शिवकुमारी (70) शुक्रवार सुबह घर में काम कर रही थी। अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अमरनाथ के तीनों बेटे रोजीरोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उधर कुंडा के दडेहगरी जमालपुर गांव में भ्‍ाी एक वृद्धा की ठंड से मौत की बात सामने आई है। गांव निवासी गायत्री शुक्ला (72) पत्नी रमाकांत शुक्ला सुबह नहा रही थी। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हेा गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसकी मौत ठंड से होना बता रहे हैं।
सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मार्निंग वाक करने वाले लोग ठंड से रजाई में दुबके रहे। सुबह 11 बजे के बाद दुकानें खुलीं। ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर ही ग्राहकों की भीड़ रही। दोपहर दो बजे के बाद भगवान भास्कर धुंध के बीच से निकले, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर गायब हो गए। शहर के बाबागंज, भंगवाचुंगी, स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, सदर बाजार, घंटाघर चौराहा, पल्टन बाजार में शाम चार बजे ही दुकानों के शटर गिरने लगे। शाम छह बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। ठंड ने 14 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। आगे भी भीषण ठंड पड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें