फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में सरवर फेल होने का बहाना बताकर ग्राहकों को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस का खौफ दिखाकर बैंक कर्मचारी अपना पीछा छुड़ा रहे हैं। बुधवार को ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में सरवर फेल होने की बात कहकर ग्राहकों को लौटाया जा रहा था। जो ग्राहक अंदर प्रवेश करता, उससे दो दिन बाद नेटवर्किंग ठीक होने पर आने की बात कहते हुए लौटा दिया जा रहा था। शहर के अधिकांश बैकों में कमोवेश ऐसेे ही हालात थे।
विज्ञापन

जिले के लोगों में कोरोना का खौफ तो है, मगर वे हर जरूरी कार्यों को निपटा रहे हैं। बुधवार को बैंक शाखाओं के खुलने पर ग्राहक जब बैंक पहुंचे तो सरवर फेल होने की बात कहकर दो दिन बाद आने की सलाह दी जाती रही। मीराभवन चौराहा स्थित ओबीसी बैंक में आने वाले ग्राहकों को दो दिन बाद आने को कहा जा रहा था। जबकि एसबीआई के अधिकांश काउंटर से कर्मचारी सरवर डाउन होने की बात कहकर गायब रहे। ग्राहकों को आश्चर्य तब हुआ जब कर्मचारी थोड़ी देर कार्य करते और मोबाइल पर कॉल आते ही नेटवर्क फेल होने की बात कहकर कुछ देर में आने को कहते। एसबीआई के चीफ मैनेजर जीपी निगम ने बताया कि सरवर की समस्या मुख्यालय से होती है, इसमें कर्मचारी कुछ नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें