कुंडा में पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिरी स्वाती की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सहाबपुर निवासी तीरथ लाल गौतम की बेटी स्वाती गौतम (17) कक्षा ग्यारह की छात्रा थी।
बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वह घर के बाहर कुएं से पानी भरने गई थी। पानी भरते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह बाल्टी समेत कुएं में जा गिरी। कुछ देर तक वह नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।
कुएं के भीतर रस्सी देख शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने स्वाती को बाहर निकाला।
हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं । उसकी मौत से परिजन रोते बिलखते रहे।