फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खून के सौदागर का हुई पहचान, खोज रही पुलिस

Fri, 12 Jan 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से सटे अनम हॉस्पिटल में पांच दिन पहले प्रसूता की मौत के मामले स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट कोतवाल के पास भेजा। कोतवाल ने मृतका के ससुर की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने खून के सौदागर की भी पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंधई के आसलपुर ईसनपुर निवासी प्रसूता खुशबू चौरसिया का अनम अस्पताल में दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाने से मौत हो गई। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के जांच अधिकारियों ने कर दी। जांच रिपोर्ट कोतवाली पहुंचते ही कोतवाल ने अस्पताल संचालिका हिना फिरदौस कुरैशी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।
यह जानकारी जांच अधिकारी स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आरपी सिंह ने देते हुए बताया कि बुधवार को अस्पताल के अंदर मिली डायरी से कई राज खुलकर सामने आए हैं। खुशबू का ऑपरेशन करने के लिए आयुर्वेद के चिकित्सक को बुलाया गया था। उसने खुद भी नर्सिंग होम खोल रखा है। 12 हजार रुपये में खुशबू को खून मुहैया कराने वाले खून के सौदागर शकील की भी पहचान सीसीटीवी फुटेज से हो गई है। यह भी पता चला कि खून एसजीएस ब्लड बैंक से आया था।
विज्ञापन


डॉक्टर ने सीएमओ को दिया बयान
अनम अस्पताल में अपनी सेवा दे रही डॉक्टर कुर्तुल सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। हालांकि उन्होंने अपना बयान क्या दर्ज कराया। इस बारे में स्वास्थ्य अधिकारी गोपनीयता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें