क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दो माह पहले दुष्कर्म करने का आरोप गांव के ही सतीश वर्मा पर लगा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज है और आरोपी जेल में है। आरोपी के घर वाले किशोरी के परिजनों को सुलह के लिए बार-बार धमका रहे हैं। बृहस्पतिवार को अचानक किशोरी गायब हो गई। परेशान परिजनों ने खोजबीन के बाद साजिश के तहत किशोरी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को संदीप, सतीश वर्मा व प्रतिमा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।