फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करने जा रहे किशोर की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो शुभम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
साइकिल से गंगा स्नान करने जा रहा रहा किशोर ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, किशोर के चाचा ने तहरीर देकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रहवई बहरिया गांव निवासी शुभम सरोज उर्फ मटरू (13) पुत्र बब्बू अपने दोस्तों के साथ साइकिल से बुधवार की भोर मे गंगा स्नान करने हौदेश्वरनाथ जा रहा था। साइकिल उसका साथी चला रहा था। वह पीछे बैठा था।
रास्ते में बानेमऊ मोती का पुरवा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठा शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा छेदीलाल पुत्र सुंदरलाल की तहरीर पर चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें