फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेेंगू से किशोर की मौत, तीन दिन में मिले 13 मरीज

सार

ड जिले में डेंगू पीड़ित एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन दिन के भीतर डेंगू संक्रमित 13 मरीज मिले हैं।ये ऐसे डेंगू संक्रमित हैं, जिनकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड जिले में डेंगू पीड़ित एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन दिन के भीतर डेंगू संक्रमित 13 मरीज मिले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना है। कहीं भी फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू संक्रमित महेशगंज के बाबागंज अमर सिंह का पुरवा निवासी रोहित पाल की मौत हो गई। तीन दिन के भीतर 13 नए मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27 पहुंच गई है। ये ऐसे डेंगू संक्रमित हैं, जिनकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जबकि इससे चार गुना अधिक बुखार पीड़ित मरीज ऐसे हैं, जिनमें डेंगू के लक्षण तो हैं, लेकिन निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या डेंगू पीड़ितों के आंकड़ों में शामिल नहीं है।
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में लक्ष्मणपुर के शुभम शुक्ला (24), विक्रम चौराहा निवासी साहीन (40), अमरगढ़ निवासी चंदन यादव (23), अमगढ़ गधियावां निवासी रवि मौर्य (21), कुंडा निवासी गीता यादव (23), राधेश्याम (54), जगदीशपुर निवासी चंदन यादव (23), मानधाता निवासी शिवांगी शर्मा (14), रंजीतपुर चिलबिला निवासी शिवम कुमार (15), कुंडा निवासी अंशु यादव (19) व प्रतापगढ़ अर्बन इलाके के रहने वाले प्रकाश सिंह (20) और नीलेश चौधरी (24) डेंगू पॉजिटिव मिले। एक साथ 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग मेें खलबली मच गई है।
विज्ञापन

डेंगू के जहां मरीज मिल रहे हैं वहां टीम भेजकर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू पर काबू पाने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। डॉ. एसके सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें