फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
electric shock
विज्ञापन
करंटननिहाल से घर जाते समय रिश्तेदारी में रुके किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार निवासी कल्लू जायसवाल की बेटी की शादी जौनपुर के सिंगरामऊ बाजार में अनिल के साथ हुई थी।
अनिल अपने परिवार के साथ गुजरात में रहता है। 14 दिन पहले अनिल परिवार के साथ घर आया। उसका बेटा शिवम (14) अपने नाना कल्लू के घर रुक गया। शनिवार की सुबह शिवम अपने मामा अंशू के साथ घर जाने के लिए निकला। इस दौरान अंशू देवसरा के ढकवा बाजार में अपनी मौसी के घर रुक गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह शिवम रिश्तेदारी में घूम रहा थ। अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अमरगढ़ सीएचसी पहुंचे। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर शीतलागंज लौट आए। यहां सई नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें