फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत से इटौरी बना छावनी

Sat, 25 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज/सगरासुंदरपुर। महुआ बीनने को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी गांव के युवकों के हमले से घायल एक किशोर की इलाहाबाद में इलाज के दौरान चौथे दिन मौत हो गई। इससे गांव में मातम पसर गया। मामला दो समुदाय के बीच का होने से गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया है। देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के इटौरी के तौहीद (15) पुत्र तौफीक का 16 अप्रैल को पड़ोसी गांव बाबूतारा के अंकुर सिंह से महुआ बीनने को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर अंकुर सिंह समेत चार युवकों ने बीस अप्रैल को सगरा बाजार जाते समय तौहीद को सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। गंभीर रूप से घायल किशोर का इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की भोर में तौहीद की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी होते ही इटौरी गांव में तनाव फैल गया। तनाव को देखतेे हुए एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार सिंह सीओ सीताराम और कोतवाली प्रभारी सभाजीत मिश्र के  साथ मौके  पर पहुंच गए।

गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसडीएम लालगंज रामप्रकाश, एसडीएम कुंडा एके श्रीवास्तव, अतिरिक्त एसडीएम इंद्रासन वर्मा, नायब तहसीलदार सदानंद के साथ साथ उदयपुर, कुंडा, सांगीपुर, महेशगंज थानों की फोर्स और एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई। जिले के आलाधिकारी पल-पल का हाल लेते रहे। वहीं किशोर की मौत के बाद इलाहाबाद के एसआरएन में दोपहर बाद दो बजे उसके शव का पीएम हुआ। बताया जाता है कि पीएम के बाद शाम को परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


गांव में हालात सामान्य हैं। सूचना मिली थी कि कुछ अराजकतत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं। इससे पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
दिनेश कुमार सिंह, एएसपी पश्चिमी

 तौहीद की पिटाई के बाद चाचा अब्दुल रहमान की तहरीर पर बाबूतारा गांव के चार आरोपियों पर जान से मारने के प्रयास के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी अंकुर सिंह, ननका सिंह, पप्पू सिंह व पीयूष सिंह को कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें