फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिकरू कांड के आरोपी को सजा पर शहीद के पिता की आंखों में खुशी आंसू

Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के बिकरू हत्याकांड के एक दोषी श्यामू बाजपेयी को सोमवार को पांच साल की सजा सुनाए जाने की जानकारी पर शहीद के पिता ने खुशी जताई है। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने रुंधे गले से कहा, मुझे बेटे अनूप की शहादत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों को ऐसी सजा मिले, जिससे कोई बिकरू कांड जैसी घटना को दोहराने का साहस न कर सके।
विज्ञापन

कानपुर जनपद के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 को अपराधी विकास दुबे के घर दबिश के दौरान अंधाधुंध फायरिंग में जिले के बेलखरी निवासी अनूप सिंह समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। सोमवार को हत्याकांड के एक आरोपी को पांच साल की सजा सुनाए जाने की जानकारी गांव और शहीद घर पहुंची तो लोगों में संतोष के भाव दिखे।
मानधाता के बेलखरी निवासी रमेश बहादुर सिंह ने कहा कि ऐसे दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। ताकि इस तरह के जघन्य कृत्य करने से पहले कोई सौ बार सोचे। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को भी कठोर सजा मिलनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आरोपी पुलिस कर्मियों के परिवारीजनों को सरकारी नौकरी में मौका न मिले। शहीद अनूप की पत्नी नीतू सिंह अपने बेटे सूर्यांश व बेटी गौरी सिंह के साथ लखनऊ में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें