Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
राज्य विश्वविद्यालय ने छात्रों और शिक्षकों को राज्य स्तरीय एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (अबेकस) पोर्टल से जोड़ने का निर्णय लिया है। पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों की प्रोन्नति होगी और कॉलेजों को अनुदार मिलेगा।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि इसका उपयोग छात्रों और शिक्षकों के विभिन्न कार्यों को मंजूरी देने के लिए किया जाएगा। यह कदम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। राज्य स्तरीय एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (अबेकस) पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हिस्सा है।
कुलपति डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि एनईपी 2020 के दायरे में आने वाले सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को छात्रों और शिक्षकों का डाटा अबेकस-यूपी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अनुसंधान और विकास योजना के लिए अनुदान की अनुमति उन कॉलेजों को ही दी जाएगी, जिनका एनईपी 2020 के तहत नामांकित छात्रों और शिक्षकों का डाटा अबेकस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
कैरियर एडवांसमेंट योजना के तहत कॉलेज के शिक्षकों को अबेकस पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार आवेदन और विभिन्न स्तरों पर सत्यापन और अनुमोदन पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे डाटा के आधार पर होंगे।