फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ का चुनाव आज, दावेदारों ने झोंकी ताकत

Sun, 08 Feb 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाकार्यकारिणी का चुनाव 9 फरवरी को तुलसीसदन हादीहाल में होगा। चुनाव में अध्यक्ष के लिए दो, महामंत्री के तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार मैदान में है। चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रहेगी। प्रचार के आखिरी दिन दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी थी।
विज्ञापन


इस बार प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव रोचक होगा। एक प्रत्याशी दूसरे को कांटे की टक्कर देगा। अध्यक्ष पद के लिए रमाशंकर शुक्ल, बृजेश प्रताप सिंह के बीच टक्कर है  जबकि महामंत्री पद के लिए विनय सिंह, प्रभाकर नाथ पाण्डेय और मनोज पाण्डेय मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के  लिए अकेले राजेश पाण्डेय चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में 506 डेलीगेट वोट डालेंगे। चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

यह जानकारी देते हुए संघ के जिलामंत्री सत्यप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि चुनाव हादीहाल में होगा। सुबह 9 से 10 के बीच नामांकन होगा। 10 से 10.30 के बीच जांच होगी। 10.30 से 11 के बीच नाम वापसी होगी। उसके बाद 11 से दोपहर 3 बजे के बीच मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें