फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने ब्लाक में किया प्रेरणा एप का विरोध, जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
कुंडा बीआरसी में मांगो को लेकर धरने पर बैठे शिक्षक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शिक्षकों ने प्रेरणा एप के विरोध में बीआरसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की गई। शिक्षकों ने कहा कि जब तक प्रेरणा एप को वापस नहीं लिया जाता तब तक शिक्षक सिर्फ शिक्षण कार्य करेगा।
विज्ञापन

कुंडा के बीआरसी कार्यालय पर भारी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने प्रेरणा एप का विरोध किया। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों से तमाम तरह के काम लिए जाते हैं। इसके बाद भी उन पर अविश्वास करने का यह तरीका ठीक नहीं है। अगर जल्द ही इस एप को वापस नहीं लिया जाता है तो शिक्षक इसके विरोध में सड़कों पर उतरेंगे।
इसके साथ ही शिक्षकों ने चेताया कि जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता है शिक्षक सिर्फ शिक्षण कार्य ही करेंगे। शिक्षण कार्य के अलावा सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ कुंडा के संरक्षक जयराम यादव, अध्यक्ष अनिल पांडेय, सुनील सिंह, मंत्री राघवेंद्र पांडेय, धीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष तफसीर अहमद, चंद्र प्रकाश यादव, कामतानाथ, राम लखन, दीपेशमणि, रवि त्रिपाठी, मुख्तार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें