फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन आज

Sun, 03 Sep 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर 11 बजे से होगा धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक सोवमार को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रांतीय कार्यकारिणी ने शिक्षकों को 11 बजे उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन



जिले में एक अप्रैल 2005 के नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने से सरकार ने जहां हाथ खड़ा कर दिया है। वहीं शिक्षकों और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन करके मांगों को तेज कर दिया है। सोमवार को बीएसए कार्यालय में जिले भर के शिक्षकों का जमावड़ा होने जा रहा है। वैसे तो उनकी कई मांगें हैं, मगर प्रमुख पुरानी पेंशन बहाली है। प्राथमिक शिक्षक संघ के सहसंयोजक विनय सिंह ने बताया कि मांगों में पुरानी पेंशन बहाली प्रमुख है। नई पेंशन कर्मचारियों के हित में नहीं है। विभाग के अफसर जबरन इसे थोप रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें