फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रेल पटरी से मालगाड़ी के उतरने के मामले में पीडब्लूआई समेत दो कर्मचारी निलंबित

Sun, 03 Sep 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नया माल रोड गोदाम क्राॅसिंग पर शनिवार दोपहर हुई थी घटना, जाम लगने से परेशान हुए थे स्कूली बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। नया मालगोदाम रोड क्राॅसिंग पर शनिवार दोपहर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के मामले में विभाग ने पीडब्लूआई व दो रेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। सभी को आरोप पत्र देते हुए जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

रेलवे क्राॅसिंग पर शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे मालगाड़ी से गिट्टी अनलोड़ की जा रही थी। पीडब्लूआई जीतेंद्र कुमार की देखरेख में कर्मचारी देेवेंद्र बहादुर, सुखदेव, विपिन और राम किसुन डीएमटी अनलोड कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि पीडब्लूआई के कहने पर वे एक तरफ गिट्टी गिरा रहे थे। जबकि संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों तरफ गिट्टी गिराई जानी थी। करीब तीन बजे डीएमटी के चार पहिये बेपटरी हो गए। करीब पांच बजे जेसीबी मंगाकर पटरी से उतरे मालगाड़ी के वैगन को ट्रैक पर लाकर यार्ड भेजा गया। अफसरों ने लापरवाही बरतने पर पीडब्लूआई जीतेंद्र कुमार, रेल कर्मचारी देवेंद्र बहादुर और सुखदेव को निलंबित करते हुए आरोप पत्र थमाया। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि लापरवाही बरतने पर पीडब्लूआई समेत दो रेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें