फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा

Fri, 03 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मानदेय की मांग को लेकर वित्तविहीन स्कूल के शिक्षक आंदोलन पर अड़े हैं। शुक्रवार को भी शिक्षक हड़ताल पर रहे। इस कारण बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन नहीं हो सका।
विज्ञापन


शिक्षकों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। राजकीय इंटर कॉलेज, केपी कॉलेज, अबुल कलाम और तिलक कॉलेज में कोठार के ताले नहीं खुले। जीआईसी में बैठक कर शिक्षकों ने मानदेय और विनियमितीकरण की मांग की। कहा जब तक सरकार मांगों को मान नहीं लेती।

आंदोलन जारी रहेगा। वित्तविहीन शिक्षक महासभा, उ.प्र. माध्यमिक तदर्थ शिक्षक एसोसिएशन, उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ और प्रधानाचार्य परिषद ने शिक्षकों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है। बैठक में डॉ.श्याम शंकर उपाध्याय, रवींद्र, अभिमंयु सिंह, ज्ञानेंद्र शुक्ल, प्रदीप पांडेय, विनोद यादव, राकेश, केपी सिंह, अशोक तिवारी, रंजन मिश्रा, अद्वैत दशरथ तिवारी, ज्ञानेंद्र शुक्ल, ओमप्रकाश, केसी पांडेय, प्रमोद तिवारी, शक्तिधरनाथ पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें