फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के करीब मौज करने वाले 13 शिक्षकों की मूल स्कूल में हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के करीब मौज करने वाले 13 शिक्षकों की मूल स्कूल में हुई तैनाती
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की पहल पर अध्यापकों में मचा हड़कंप
कोहड़ौर (संवाद)। घर से नजदीक स्कूलों में अपने को संबद्ध कराकर खेल करने वाले 13 शिक्षकों को मूल स्कूलों में तैनाती का आदेश जारी हो गया है। अमर उजाला में संबद्ध रहने वाले शिक्षकों के खेल का खुलासा होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने यह कठोर कदम उठाया है। नया आदेश जारी होने के बाद संबद्ध अध्यापक नेताओं से दबाव बनाने में जुटे हुए हैं, मगर बीईओ कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शिक्षकों को संबद्ध करने पर सख्त मनाही होने के बाद भी 13 शिक्षकों ने मनमाने ढंग से दूसरे स्कूल में डटे हुए थे। बीईओ के नए आदेश से मंगरौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल सरायसागर में रेनू तिवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटवा में उपमा सिंह और मिथिलेश त्रिपाठी, प्राइमरी स्कूल चंद्रभानपुर में मुजस्सम अली, प्राइमरी स्कूल दरछुट में श्वेता मिश्रा, प्राइमरी स्कूल परशुपुर में शुभा पांडेय, प्राइमरी स्कूल कांधरपुर में अभिलाषा सिंह, मिडिल स्कूल कल्याणी में विजय शंकर गुप्ता और ज्योतिमा सिंह, मिडिल स्कूल बाहूपुर धीरजदत्त चौधरी,प्राइमरी स्कूल लौली पोख्ताखाम सरिता यादव, प्राइमरी स्कूल साल्हीपुर संतोष सिंह, मिडिल स्कूल कोनी राजेंद्र कुमार को तैनाती दी गई है। यह तक यह शिक्षक दूसरे स्कूलों से सम्बध्द थे। जबकि वेतन मूल स्कूल से निकल रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मुझे ब्लाक में नई तैनाती मिली है, अमर उजाला में खबर छपने के बाद जानकारी होने पर मैने सभी अध्यापकों को मूल स्कूल में भेजने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें