फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से दस लाख की रंगदारी मांगने वाला शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
Teacher suspended for demanding extortion of ten lakhs from teacher
विज्ञापन
शिक्षिका के इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी देकर दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी शिक्षक को बीईओ की रिपोर्ट के बाद बीएसए ने निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक धर्मेंद्र सरोज जिला कारागार में बंद हैं। जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुभकी गांव की देवकली पत्नी राधेश्याम हिसामपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

11 मार्च की सुबह उनके घर के दरवाजे पर एक पोस्टर चस्पा मिला। जिसमें अपशब्दों के साथ दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये नहीं देने पर उनके इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पोस्टर देखकर परेशान शिक्षिका ने घर के बाहर लगा सीसीटीवी खंगाला। जिसमें दस मार्च की रात करीब 1:57 बजे बाइक से पहुंचे दो व्यक्ति गेट पर पोस्टर चस्पा करने के बाद फायरिंग कर लौटते दिखे।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 12 मार्च को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बदमाशों ने फिर सात मई को फोन कर शिक्षिका से रंगदारी की मांगी। बदमाशों ने संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतपुर अंतर्गत जहानाबाद-देवारा मार्ग पर यूकेलिप्टस के पेड़ के समीप स्थित अर्धनिर्मित बाउंड्री के पास रुपये रखने के लिए कहा था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने घेराबंदी कर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुभकी निवासी शिक्षक धर्मेंद्र सरोज, आशीष सरोज तथा नवाबगंज थाना क्षेत्र के झोकवरा निवासी आकाश सरोज को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र सरोज कालाकांकर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल कंचनपुर में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात था। जिला कारागार में निरुद्ध होने की रिपोर्ट बीईओ से मिलने के बाद बीएसए ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें