फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : शिक्षक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शॉपिंग मॉल में करता था कार्य

Sun, 12 Jul 2026 05:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज स्थित एक शॉपिंग मॉल में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव निवासी वायु नंदन मिश्रा प्राथमिक शिक्षक हैं।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज स्थित एक शॉपिंग मॉल में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव निवासी वायु नंदन मिश्रा प्राथमिक शिक्षक हैं। उनके बेटे प्रियव्रत मिश्रा (32) प्रयागराज में शॉपिंग मॉल में नौकरी कर रहे थे। फाफामऊ में किराए के कमरे पर रह रहे थे। बीती रात लगभग ढाई बजे घर पर सूचना आई कि प्रियव्रत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं। प्रियव्रत अपने पीछे पत्नी और एक 5 वर्ष का बेटा छोड़ गए हैं।

विज्ञापन


पुणे जाने वालों को राहत, 30 सितंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज। रेलवे प्रशासन ने पुणे जाने वाले यात्रियाें को बड़ी राहत दी है। छिवकी रेलवे स्टेशन के रास्ते चल रही गाड़ी संख्या 01449 का संचालन अब 30 सितंबर तक होगा। रेलवे प्रशासन ने इस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। पुणे से गाड़ी संख्या 01449 दोपहर 3.50 बजे चलकर अगले दिन शाम 6.30-6.35 बजे प्रयागराज छिवकी व रात 2.45 बजे दानापुर पहुंचती है। 18 जुलाई से 30 सितंबर तक यह 75 फेरे लगाएगी। इसी तरह 01450 दानापुर-पुणे सुबह 5.00 बजे चलकर दिन में 1.15-1.20 बजे छिवकी एवं अगले दिन शाम 6.15 बजे पुणे पहुंचती है। इसके भी 75 अतिरिक्त फेरे 16 जुलाई से 28 सितंबर तक लगेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें