फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जेल में निरुद्ध शिक्षक निलंबित, बीईओ को मिली जांच

Thu, 26 Nov 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बंधवा बाजार के सहायक अध्यापक आशीष कुमार सिंह को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच बीईओ शैलजा मिश्रा को दी गई है। आरोपी शिक्षक 17 नवंबर से जिला कारागार जौनपुर में निरुद्ध है।
विज्ञापन

बीएसए देवब्रत सिंह की ओर से जारी निलंबन आदेश के अनुसार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी पट्टी को पत्र लिखकर सहायक अध्यापक के लगातार अनुपस्थित रहने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आशीष कुमार सिंह 17 नवंबर को आकस्मिक अवकाश पर थे। वह जिला कारागार जौनपुर में निरुद्ध हैं। बीएसए देवब्रत सिंह ने बताया कि जेल में निरुद्ध होने और विद्यालय न आने की सूचना शिक्षक ने नहीं दी थी। प्रधानाध्यापक के रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें