फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चाय विक्रेता की बेटी जीत रही मैदान

विज्ञापन
ट्राफी के साथ कीर्ति यादव। कोच
विज्ञापन
पिता की चाय की दुकान, मां की सीमित आय और आंखों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सपना। संसाधनों की कमी भी कालानी गांव की कीर्ति यादव के हौसले को डिगा नहीं सकी।
विज्ञापन

मानधाता ब्लॉक के कालानी गांव निवासी कीर्ति के पिता अरविंद यादव देल्हूपुर बाजार में चाय की दुकान चलाते हैं। मां कलावती निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हुपुर में पढ़ाई के दौरान वर्ष 2022 में कीर्ति का रुझान वॉलीबॉल की ओर बढ़ा। कोच अजय कुमार के संरक्षण में उन्होंने अभ्यास शुरू किया।
वर्ष 2023 में स्कूल और जिला स्तर पर प्रतिभाग करने के बाद 2024 में स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की ओर से खेलते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वर्ष 2025 में यूपी की राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ। हालांकि इस बार सफलता हाथ नहीं लगी। हार को चुनौती मानकर आगे बढ़ी कीर्ति ने 2026 में एचसीएल फाउंडेशन की ओर से यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

कीर्ति अपने को तराशने के लिए प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में पसीना बहा रही हैं। जीजीआईसी खरवई में 12वीं की पढ़ाई के साथ उनका संघर्ष जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें