फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार, शूटर फरार

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
फतनपुर में पिछले दिनों तांत्रिक की हत्या करने के लिए सुपारी देने वाले को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि हत्या करने वाले शूटर घर से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। महिला का उपचार करने के दौरान बढ़ती लालच व नियत खराब होना तांत्रिक की हत्या की वजह बन गई।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के खड़गराय नई कोट निवासी लालता शर्मा की 31 अगस्त को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी मंजू ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि लालता की हत्या का खुलासा करने के लिए सीओ क्राइम आलोक सिंह, स्वॉट टीम और फतनपुर पुलिस को लगाया गया था।
घटना की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नगर कोतवाली के बलीपुर निवासी यज्ञ नारायण मिश्र को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी संगीता मिश्रा 6 साल से बीमार चल रही थी। काफी इलाज कराने के बाद भी उसकी तबियत में सुधार न हुआ। झाड़फूंक के जरिए संगीता उपचार करने के लिए लालता शर्मा ने ठीक करने का दावा किया था लेकिन धीरे-धीरे उसकी लालच बढ़ती चली गई। वह उसके घर बार-बार आने जाने लगा था। उसकी पत्नी के प्रति नियत भी लालता की खराब हो गई थी।
विज्ञापन

जिससे परेशान होकर नगर शहर के ही रहने वाले अरसू व शहजाद आलम उर्फ भइया की मदद से ढाई लाख रुपये में लालता शर्मा की हत्या के लिए सुपारी दी थी। उन लोगों ने उसे घर से बुलाकर हत्या कर दी। हत्या करने वाले शूटर सरसू पुत्र बरकत, शहजाद आलम उर्फ भइया निवासी नई बस्ती बेगमवार्ड, शहबाज पुत्र मुस्लिम निवासी अहमद नगर, गुफरान पुत्र अज्ञात निवासी विवेक नगर, शादाब उर्फ टूटी पुत्र मोहम्मद खलील निवासी रहमतनगर गायघाट दहिलामऊ, डब्बू उर्फ शादाब पुत्र लल्लू निवासी अलऊ का पुरवा भुलियापुर की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
हत्या के बाद दिया था 1.95 लाख
तांत्रिक लालता शर्मा की हत्या के दूसरे दिन यज्ञ नारायण मिश्र ने 1.95 लाख रुपये शूटर शहजाद आलम उर्फ भइया को दिया था। एडवांस रुपये 50 हजार पहले ही दे दिया था। पांच हजार रुपये देना बाकी था। घटना के बाद से उन लोगों से उसकी मुलाकात नहीं हुई। लालता की वजह से उसका धन व धर्म दोनों चला गया। उसकी पत्नी की तबियत जस की तस बनी हुई है।
रक्षाबंधन के दिन भी हत्या करने गए थे़ शूटर
तांत्रिक लालता शर्मा की हत्या करने के लिए सुपारी मिलने के बाद शूटर शहजाद, अरसू, शहबाज, गुफरान, शादाब उर्फ टूटी और डब्बू उर्फ शादाब रक्षाबंधन के दिन नई कोट गए थे। हालांकि रक्षाबंधन के दिन लालता के घर पर काफी लोग मौजूद थे। बाद में वह मुंबई चला गया था। घटना वाले दिन लालता के घर गुफरान गया था। अपने भाई के बीमार होने की बात कहते हुए जौनपुर के बादशाहपुर नई बाजार लेकर निकला। गुफरान ने अपने दोस्त शादाब उर्फ टूटी के मोबाइल से लालता से बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें