फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से टैंकर चालक की सूरत में मौत

Sun, 17 Sep 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक टैंकर चालक नवाब मंसूरी। फाइल फोटो
विज्ञापन
बीरापुर। सूरत में करंट की चपेट में आने से टैंकर चालक नवाब मंसूरी की मौत हो गई। खबर मिलते घर में मातम छा गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के नई कोट निवासी नवाब मंसूरी (42) सूरत में रहकर टैंकर चलाता था। शनिवार की रात वह टैंकर लेकर सूरत से अंकलेश्वर गया था। पार्किंग में टैंकर खड़ा कर केमिकल को दूसरे टैंकर में पलटने के लिए वह ढक्कन खोलने ऊपर चढ़ा। इसी दौरान ऊपर से गुजरी लाइन के चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे नवाब की मौत हो गई। मृतक की पत्नी और भाई पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर के लिए रवाना हुए। सोमवार को शव घर पहुंचने की उम्मीद है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें