फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में छाया रहा देवारा के सामूहिक हत्याकांड का मुद्दा

Wed, 05 Jul 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़
विज्ञापन
वकीलाें ने तहसील दिवस के दौरान ऊंचाहार में हुए देवारा गांव के युवकाें की सामूहिक हत्या के विरोध में अफसरों को घेर कर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता धनन्जय हत्याकांड के खुलासे को लेकर वकीलाें ने खूब हंगामा काटा। तहसील दिवस की दौरान एक सौ तिरसठ फरियादी शिकायतें लेकर पहुुंचे, जिसमें सिर्फ  एक शिकायत का निस्तारण होे सका।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की अनुपस्थित के चलते मंगलवार को लालगंज का तहसील दिवस सीडीओ राजकमल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। तहसील दिवस प्रारंभ होते ही आल इंडिया रूलर्स बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में वकीलाें ने देवारा गांव के युवकाें की ऊंचाहार में हुए सामूहिक हत्याकांड पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अफसराें को घेर लिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौपने के दौरान श्री शुक्ल ने कहा कि जिले के देवारा गांव के चार युवकाें की बर्बर हत्या को लेक र रायबरेली जिला प्रशासन लीपापोती कर रहा है। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार से न्यायिक जांच आयोग का गठन करने की मांग की गई।

 साथ ही पीड़ित परिवाराें के एक-एक आश्रिताें को सरकारी नौकरी व पचास लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई। सीडीओ ने ज्ञापन को शीघ्र राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। तहसील दिवस के दौरान संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र की अगुवाई में वकीलाें ने साथी धनन्जय मिश्रा की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पचीस लाख मुआवजा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


देवी प्रसाद ने ऐलान किया कि पुलिस प्रशासन ने धनन्जय हत्याकांड की जांच में शिथिलता दिखाई तो वकील आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर होंगे। सीडीओ ने उनकी मांगाें पर उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। सामूहिक हत्याकांड व अधिवक्ता धनन्जय मिश्रा की हत्या के खुलासे को लेकर हुए वकीलों के हंगामें के चलते तहसील दिवस में अफरा तफरी का माहौल रहा। खराब मौसम और वकीलों के हंगामे की भेंट चढ़े तहसील दिवस में कुल 163 फरियादी विकास , पुलिस व राजस्व समेत अन्य विभागाें से जुड़ी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

 इसमें से सिर्फ एक शिकायत का निस्तारण मौके पर किया जा सका। शिकायतों का निस्तारण करते हुए सीडीओ ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण शीघ्र नहीं हुआ तो लापरवाह कर्मचारियाें व अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीआरओ रामसिंह वर्मा, सीएमओ डॉ. यूके पांडेय, डीएफओ वाईपी शुक्ल, एक्सईएन पीडब्लूडी ओपी सोनकर, एसडीएम अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें