फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चबूतरा काटने के विवाद में चली तलवार

Sat, 24 Jun 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के पकड़ीतर कदमपुर में थान का चबूतरा काटकर रास्ता बनाने को लेकर तलवार व ईंट
विज्ञापन
थान का चबूतरा काटने से मना करने पर पड़ोसियों ने तलवार व लाठी डंडे से हमला कर क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायलों को सीएचसी लाकर भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के पकड़ीतर कदमपुर निवासी रोहित, राहुल, आदर्श शुक्रवार की शाम एक थान का चबूतरा (पूजा का स्थान) काटकर रास्ता बना रहे थे। गांव के बीड़ीसी सदस्य फूलचंद्र यादव उर्फ दरोगा (34) गांव के राम अंजोर यादव (45) के साथ मौके पर पहुंचे और चबूतरा काटने का विरोध करने लगे। चबूतरा काट रहे लोगों ने गाली गलौज करते हुए तलवार व लाठी डंडे से हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़़े तो हमलावर पीछे हट गए। मारपीट में बीडीसी सदस्य फूलचंद्र व राम अंजोर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। घायल बीड़ीसी सदस्य के भाई प्रवीण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रोहित, राहुल, आदर्श के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हथिगवां थाना क्षेत्र के पकड़ीतर कदमपुर में थान का चबूतरा काटकर रास्ता बनाने को लेकर तलवार व ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें