लालगंज के सरस्वती डडिोग्री कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय बालीबाल प्रतियोगिता में विजेता ट?
- फोटो : PRATAPGARH
सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पीजी कॉलेज में सोमवार को अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बालिका वर्ग में एवीएम पीजी कॉलेज की टीम चैंपियन रही, जबकि बालक वर्ग में देर शाम तक विभिन्न कॉलेजों की टीमों में मुकाबला होता रहा।
प्रो. राजेंद्र सिंह(रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि उप कुलसचिव डॉ. दीप्ति मिश्रा व प्रबंधक पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पीजी कॉलेज लालगंज व शंभूनाथ पीजी कॉलेज, झलवा प्रयागराज की टीमों के बीच खेला गया। खेले गए एकतरफा मुकाबले में सरस्वती पीजी कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों ने 15-0 व 15-1 प्वाइंट से विपक्षियों को हराते हुए चैंपियनशिप जीत ली। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को उप कुलसचिव डॉ. दीप्ति व पूर्व मंत्री प्रो. शिवकांत ने शील्ड व पुरस्कार प्रदान किया।
अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में देर शाम तक प्रयागराज, प्रतापगढ़ व कौशांबी की टीमों के खिलाड़ियों के बीच जद्दोजहद होती रही। निदेशक डॉ. संदीप मिश्र ने स्वागत व प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी ने किया। प्राचार्य डॉ. अमित सिंह, रविकांत कौशल व डॉ. धर्मेंद्र बहादुर सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता शुरू हुई। इस मौके पर प्रकाश सिंह, रूबिता सिंह, ओपी सिंह, सुशील द्विवेदी, आशुतोष शुक्ल, नवीनचंद्रा आदि मौजूद रहे। संवाद