Bike collided with tempo, youth died, two injured
प्रयागराज- आयोध्या राजमार्ग पर अनियंत्रित बाइक टेंपो से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। दूसरी घटना में बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
नगर कोतवाली के भुददहा गांव निवासी सतीश (23) सोमवार की देर शाम परिवार के प्रदीप (18) और संदीप (19) को बाइक से लेकर देल्हूपुर बाजार की ओर जा रहा था।
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के रतीपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गई। जिसमे तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कालेज भेजा। जहां डाक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। संदीप व प्रदीप की हालत नाजुक देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया। खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
दूसरी घटना में प्रयागराज के मऊआइमा निवासी तस्लीम (19) परिवार के शमशाद के साथ सोमवार की देर शाम बाइक से सुलतानपुर से अपने घर लौट रहा था। कोहंड़ौर बाजार के पास प्राइवेट बस की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया।