फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय न बनने पर एक सेक्रेटरी सस्पेंड, पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 29 Jun 2018 11:46 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा ब्लाक में शुक्रवार को स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में शौचालय निर्माण में लापरवाही सामने आने पर सीडीओ राजकमल यादव ने एक सेक्रेटरी को सस्पेंड कर दिया, जबकि पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। गौरा और शिवगढ़ ब्लाक के दस प्रधानों को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

गौरा ब्लाक परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता मिशन के तहत शिवगढ़ और गौरा विकास खंड की ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। सीडीओ राजकमल यादव ने समीक्षा के दौरान पूरे महेंद्र, पचरास, नजियापुर, देल्हूपुर, पूरेगोलिया, बनवारपुर, गौरा पूरेबादल, सिलौंधी आदि गांवों शौचालय निर्माण की प्रगति बेहद धीमी पाई। सालभर पहले धनराशि मिलने के बाद भी इन गांवों में शौचालय का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इस पर सीडीओ ने पूरे महेंद्र के सेक्रेटरी रमन श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। इसके साथ पांच गांवों के सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। दस गांवों के प्रधानों को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें