फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा में 370 के खात्मे को गरजीं थीं सुषमा

विज्ञापन
तिलक इंटर कालेज में 2012 के विधानसभा चुनाव में सभा को सम्बोधित करती पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भले ही हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सदर विधान सभा के प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह के समर्थन में तिलक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने आई थीं। उन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर केंद्र की यूपीए सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि यदि देश में भाजपा की सरकार बनी तो कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खात्मा होगा।
विज्ञापन

ये साल 2012 की बात है। प्रदेश में विधानसभा का चुनावी बिगुल बजने के बाद स्टार प्रचारकों से जिले में का चुनावी माहौल गरमाया हुआ था। भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह को मैदान में उतारा था। पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह बताते हैं कि सुषमा जनसामान्य की नेता थीं। उनकी ओजस्वी वाणी के लोग कायल थे। चूंकि उस चुनाव में वह प्रचार से दूरी बनाकर रखी थी लेकिन उनके व्यक्तिगत संबंध के चलते वह जनसभा को संबोधित करने के लिए आईं थीं। तिलक इंटर कालेज में खचाखच भीड़ थी। जिसमें महिलाओं की अधिक संख्या थी। उन्होंने अपने भाषण के दौरान विरोधी दलों पर निशाना साधा था। केंद्र की यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मौन रहने पर भी सवाल उठाए थे। विदेशी नीतियों के साथ देश हित में आंतरिक सुरक्षा को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 को लेकर सवाल उठाया था। कहा था कि कश्मीर का विकास तभी संभव है जब वहां से अनुच्छेद 370 को खत्म किया जाना जरूरी बताया था। यूपी में सपा व बसपा सरकार में हुए घोटालों को गिनाते हुए दोनों दलों के नेताओं पर करारा प्रहार किया। कहा था कि लोगों को जाति धर्म से ऊपर सोचना होगा ताकि देश के हित में काम हो सके। समाज के सभी लोगों के लिए तभी सार्थक कदम उठाया जा सकता है, जब केंद्र व प्रदेश में बहुमत की सरकार बनें। करीब पौन घंटे तक रुकने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गईं थीं।
आईटीआई मैदान में उतरा था हेलीकाप्टर
विधानसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करने के लिए पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हेलीकाप्टर आईटीआई के मैदान में उतारा गया था। यहां फूलों का गुलदस्ता देकर पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने स्वागत किया था। इसके बीद वह तिलक इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

आंवले की बर्फी का भी लिया था स्वाद
तिलक इंटर कालेज में जनसभा स्थल के करीब ही जलपान की व्यवस्था की गई थी। जनसभा समाप्त होने के बाद वह जलपान के लिए रुकीं। टक्करगंज के सभासद प्रतिनिधि अज्जू श्रीवास्तव की मानें तो जलपान के लिए नया बर्तन खरीदा गया था। कई प्रकार की मिठाइयां व फल के साथ दही भी रखा गया था। उन्होंने केवल आंवले की बर्फी खाया। लोगों से आंवले के बारे में जानकारी भी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें